उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी समाजवादी पार्टी? जानें सवाल पर शिवपाल यादव का जवाब

कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी समाजवादी पार्टी? जानें सवाल पर शिवपाल यादव का जवाब
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा रही है। इसके लिए सियासी दलों ने अभी से तैयारियां तेज कर दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा रही है। इसके लिए सियासी दलों ने अभी से तैयारियां तेज कर दी है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं की बयानबाजी देखने को मिल रही हैं। इस बीच सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बड़े भाई की भूमिका में रहेगी। गठबंधन की शर्तें राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा और गठबंधन निश्चित रूप से हो जाएगा।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर की चर्चा

सपा नेता ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। इसके अलावा उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भी बीजेपी और आरएसएस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पूछा कि इनसे बड़ा अधर्मी कौन है?

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने स्पष्ट किया कि गठबंधन में चुनाव लड़ा जाएगा और यूपी में सपा बड़े भाई की भूमिका में रहेगी। गठबंधन की शर्तें शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

शिवपाल यादव ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

सपा नेता शिवपाल यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, " BJP झूठी पार्टी है और आजादी के बाद की सबसे बेईमान सरकार है। उन्होंने पूरे देश और विदेश में झूठ बोला है।" इसके साथ ही शिवपाल यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का जिक्र करते हुए कहा, "भगवान राम मंदिर में चोरी कर ली जाए तो इससे ज्यादा अधर्मी कौन होगा ? बड़ी से बड़ी सजा मिलनी चाहिए। पोल खुल चुकी है कि वे बेईमान हैं, चोर हैं।

शिवाल यादव ने इसको लेकर जनता से अपील करते हुए कहा, "हमारी जनता से अपील है कि ऐसे लोगों को जनता इनको ऐसी सजा दे। उन्होंने जनता को भी ठगा है। दूध के धुले बनते थे, इतनी बड़ी चोरी कर ले गए।” उन्होंने आगे कहा कि अगर आरएसएस और बीजेपी के लोगों में जरा सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। सपा महासचिव ने SIR के बाद वोटर लिस्ट को लेकर कहा कि वोटर लिस्ट तीन महीने पहले आनी चाहिए, अन्यथा गलत वोट बढ़ाए जा सकते है और सपा के वोट कटवाए जा सकते हैं। वहीँ उन्होंने वक्फ बोर्ड घोटाले का आरोप लगाने वाली मोहम्मद शाहबुद्दीन का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी से कुछ बड़ा मिला है।

Created On :   16 July 2026 1:17 AM IST

Tags

Next Story