बद्रीनाथ दान हेराफेरी केस: जांच टीम ने गर्भगृह, गणना केंद्र, CCTV खंगाली, डेटा मांगने पर मंदिर कमेटी ने उपलब्ध कराने की कही बात

जांच टीम ने गर्भगृह, गणना केंद्र, CCTV खंगाली, डेटा मांगने पर मंदिर कमेटी ने उपलब्ध कराने की कही बात
कमिश्नर की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय टीम की जांच जारी, मंदिर में पहुंचकर इकट्ठे किए सबूत ,अब इन्हीं के अनुसार आगे बढ़ेंगे।

डिजिटल डेस्क, चमोली। उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ मंदिर में दान हेराफेरी केस में जांच जारी है। इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रंगद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कमिश्नर की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय टीम आई थी, उनके द्वारा गर्भगृह, गणना केंद्र, CCTV और सभी चीजों को देखा गया। उन्होंने हमें CCTV डेटा उपलब्ध कराने के लिए कहा है, जो भी डेटा समय-समय पर उनके द्वारा मांगा जाएगा, उनको वो उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इससे पहले गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने बद्रीनाथ मंदिर में दान की कथित हेराफेरी के मामले पर कहा बद्रीनाथ धाम मंदिर परिसर में प्रक्रिया को अच्छी तरह से देखा है, पुलिस भी अपनी जांच कर रही है, अगर हमें और जानकारी या सबूत मिलते हैं, तो हम उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।

बद्रीनाथ में दान हेराफेरी केस पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा जो दान की प्रक्रिया है, कैसे दान को गिना जाता है, काउंटिंग रूम में क्या व्यवस्था है, कितने CCTV हैं और कौन-कौन कर्मचारी गिनती करते हैं, इन सभी प्रक्रिया का हमने अवलोकन किया है और पुरानी CCTV रिकॉर्डिंग का भी अवलोकन भी किया गया है। अभी हमारी आगे जांच चलेगी, हम शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेंगे। कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित कमेटी के साथ प्रबंध निदेशक मंदिर में आए। और तथ्य जुटाएं।

Created On :   15 July 2026 3:32 PM IST

Tags

Next Story