Veena Manvi Nomination Cancelled: बांकीपुर में लगा JJD को बड़ा झटका! प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन हुआ रद्द, तेज प्रताप ने कोर्ट जाने की कही बात

डिजिटल डेस्क, पटना। बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि उनकी प्रत्याशी के साथ सरकार की तरकफ से षड्यंत्र रचा जा रहा है। हालांकि, मीडिया से ज्यादा कुछ तेज प्रताप यादव ने नहीं कहा है लेकिन कोर्ट जाने की बात की है।
क्या बोले तेज प्रताप यादव?
जब तेज प्रताप यादव से सवाल किया गया है कि नामांकन क्यों रद्द किया गया है और आगे क्या किया जाएगा। तो इस पर तेज प्रताप यादव ने ज्यादा कुछ नहीं कहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि निर्वाचन पदाधिकारी की तरफ से नामांकन पत्रों की जांच के समय उनका नामांकन अमान्य घोषित किया गया है। लेकिन अब तक नामांकन के रद्द होने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। वीणा मानवी ने 13 जुलाई को पटना समाहरणालय में नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद 17 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पटना कलेक्ट्रेट से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कोर्ट में जाने के बाद कुछ देर के लिए जमानत मिल गई थी।
यह भी पढ़े -एम्स नागपुर विकसित कर रहा बच्चों की गैर संक्रामक बीमारियों के उपचार का मॉडल डॉ प्रशांत जोशी
पहले ही हो गया था शक
वीणा मानवी को गिरफ्तारी के समय शक हो गया था कि उनका नामांकन रद्द हो सकता है और उनकी बात सच भी साबित हुई। सोमवार को तेज प्रताप यादव दिल्ली में थे और उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वे पटना आएंगे तो पूरे मामले को देखेंगे।
यह भी पढ़े -पीजीटी, टीईटी परीक्षाओं पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, आयोग ने अभ्यर्थियों को किया सतर्क
तेज प्रताप के लिए बड़ा झटका
बांकीपुर सीट से जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी के नामांकन रद्द होने की वजह से तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। वीणा मानवी के जीतने की संभावना ना के बराबर ही थी लेकिन मैदान में उतरने से पहले ही बुरा हाल हो गया है। अब देखा जाएगा कि जेजेडी क्या कदम उठाती है और अब बांकीपुर में किन पार्टियों के बीच मुकाबला होगा।
Created On :   14 July 2026 6:13 PM IST








