Delhi Politics: दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन के दोषी पाए जाने के बाद बीजेपी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा - 'माफी मांगे केजरीवाल'

दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन के दोषी पाए जाने के बाद बीजेपी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा - माफी मांगे केजरीवाल
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने अंकित शर्मा मर्डर केस में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी पाया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने अंकित शर्मा मर्डर केस में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी पाया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद बीजेपी आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। पार्टी का कहना है कि केजरीवाल ने ताहिर हुसैन का समर्थन किया था, ऐसे में अब उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली की ट्रायल कोर्ट ने ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों और IB अधिकारी अंकित की हत्या का दोषी पाया है। अरविंद केजरीवाल हमेशा से उमर खालिद, ताहिर हुसैन, अमानतुल्लाह खान और खालिद सैफी जैसे लोगों का समर्थन करते आए। कोर्ट के फैसले के बाद, अरविंद केजरीवाल को दिल्ली और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उनके विधायक और पार्षद लगातार देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ताहिर हुसैन ने ईस्ट दिल्ली में दंगे करवाए थे और उसके लिए कोर्ट ने उसे गुनाहगार पाया। आज एक बात बहुत स्पष्ट हुई कि ताहिर हुसैन ने अपने पास वेपन भी रखे थे, भीड़ को भड़काया भी था और आईबी ऑफिसर अंकित का कत्लेआम भी करवाया। आप ने हिंदू-मुसलमान के अंदर डिवीजन डालने और दिल्ली को दंगों में धकेल कर बेकसूर लोगों को मरवाने का काम किया। यह भी स्पष्ट हो गया है कि ताहिर हुसैन आप के कहने पर ये सब कर रहा था और इसके जिम्मेदार अगर कोई हैं, तो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हैं।

Created On :   14 July 2026 2:28 AM IST

Tags

Next Story