चंदा चोरी केस: विपक्ष ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मौजूदा जस्टिस से जांच कराने की मांग, गुनहगारों को बचा रही है सरकार

विपक्ष ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मौजूदा जस्टिस से जांच कराने की मांग, गुनहगारों को बचा रही है सरकार
विपक्षी नेताओं का कहना है कि निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो लोग दोषी हैं उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और चंदा चढ़ावा चोरी हुआ है उसकी वसूली का भी आदेश होना चाहिए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तरप्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र, यूपी सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस भेजा। इस पर कांग्रेस पार्टी के स्टेट प्रेसिडेंट अजय राय ने कहा सुप्रीम कोर्ट ने इस पर मजबूती से संज्ञान लिया है और जो ट्रस्ट के घोटाले में चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव और गोविंद गिरि इन लोगों ने जो मिलकर किया है और ये पूरी तरह से आम जनता समझ चुकी है और लोगों का विश्वास उठ गया है तो सुप्रीम कोर्ट इस पर निर्णय मजबूती से जरूर लेगा, कांग्रेस नेता ने कहा हम सबकी मांग है कि इसमें बड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने राम मंदिर में दान के कथित केस पर कहा सुप्रीम कोर्ट ने SIT जांच का भी जानकारी पूरी प्राप्त करने को कहा है। इस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश के पीएम और सीएम को एक दिन भी सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

उन्होंने आगे कहा उच्चतम न्यायालय अगले सोमवार को फिर कार्रवाई करेगा और विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में किसी मौजूदा जस्टिस से जांच कराई जाएगी ताकि निष्पक्ष जांच हो और जांच में जो लोग दोषी हैं उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और चंदा चढ़ावा चोरी हुआ है उसकी वसूली का भी आदेश होना चाहिए। ताकि जिन लोगों ने चोरी की है कि उसका पूरा माल बरामद हो और उनके घरों को बुलडोजर किया जाए। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार गुनहगारों को बचाने की कोशिश कर रही है।

Created On :   13 July 2026 5:51 PM IST

Tags

Next Story