राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सभी 8 आरोपियों की कोर्ट में आज पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा पेश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी केस में सभी 8 आरोपियों को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। आपको बता दें अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी केस में आठों आरोपियों की विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी होगी। आठों आरोपी 26 जून से जिला जेल में बंद है।
यह भी पढ़े -सुप्रीम कोर्ट आज राम मंदिर ट्रस्ट में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर करेगा सुनवाई
RSS ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले पर बयान दिया। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा SIT की जांच में ये जो चाहेंगे वह परिणाम आ जाएगा। मैं RSS से कहना चाहता हूं कि देश आपसे चिंता नहीं चाहता है। देश आपसे माफी की अपील करता है। अगर राम मंदिर में चोरी हुई है तो उसके जिम्मेदार आप हैं। सभी मामलों में आप दखल देते हैं और आपका निर्देशन चलता है, RSS को चाहिए कि वे पहले माफी मांगे।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा आज देश में सबसे बड़े धर्म को आघात हुआ है, इतने सालों से रामलला यहां विराजमान थे, उन्हें यहां ध्वस्त किया गया था। वे रामलला कहां है? यह बालस्वरूप होना चाहिए। सभी शंकराचार्यों ने कहा कि यह बालस्वरूप नहीं है, यह आस्था का केंद्र है। ऐसी जगह से चढ़ावे की चोरी हो रही है। चंपत राय को प्रधानमंत्री मोदी बचा रहे हैं।
Created On :   13 July 2026 1:52 PM IST







