Bengal News: राज्य सरकार यूसीसी कानून पर कर रही है काम, केंद्रीय मंत्री ने घोषणा पत्र का बताया हिस्सा

राज्य सरकार यूसीसी कानून पर कर रही है काम, केंद्रीय मंत्री ने घोषणा पत्र का बताया हिस्सा
सार्वजनिक सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण अधिनियम 2026 का विपक्ष ने किया विरोध, बताया काला कानून

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में यूसीसी को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा बंगाल विधानसभा चुनाव में UCC हमारे घोषणा पत्र का हिस्सा था। गोवा, उत्तराखंड में पहले से UCC है, कुछ और राज्य हैं जो पहल कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में UCC हमारे घोषणा पत्र का हिस्सा था।

बंगाल के चुनाव में भी हमने जनता से इसका वादा किया था। जो हमने घोषणा पत्र में वादे किए, उसकी पूर्ति के लिए वर्तमान सरकार काम कर रही है, मैं इसके लिए उनको बधाई देता हूं।

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण अधिनियम 2026 को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए मीडिया से कहा यह दमनकारी कानून है। ऐसे कानून विपक्ष को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए ही बनाए जाते हैं। यह ठीक नहीं है। यह काला कानून है। हम इस कानून को नहीं मानते हैं।

Created On :   13 July 2026 5:57 PM IST

Tags

Next Story