बांकीपुर उपचुनाव 2026: बीजेपी उम्मीदवार की नामांकन रैली, पार्टी ऑफिस से हुई शुरू, NDA नेताओं ने पीके और आरजेडी पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव मे बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा की नामांकन रैली भाजपा कार्यालय से शुरू हुई।
यह भी पढ़े -जनसुराज पार्टी चीफ प्रशांत किशोर ने कसा तंज, बोले जंग शुरू होने से पहले ही भागे भाजपा के प्रत्याशी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने न्यूज एजेंसी से कहा बांकीपुर उपचुनाव है और तेजस्वी यादव यूरोप के भ्रमण पर हैं। इस बार NDA के प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव में और अधिक मतों से जीतेंगे। आरजेडी को पिछली बार 51 हजार वोटों से हराया था, इस बार उससे भी ज्यादा वोटों से आरजेडी को हराएंगे।
JDU नेता राजीव रंजन ने बांकीपुर उपचुनाव पर कहा भाजपा के लिए सबसे आसान सीटों में से एक बांकीपुर है। बहुत सारी गलतफहमियों के शिकार प्रशांत किशोर पहले भी रहे। उनकी पार्टी बिहार में खाता भी नहीं खोल पाई, ये चुनाव उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित होगा।
यह भी पढ़े -बांकीपुर उपचुनाव नामांकन दर्ज करने के पहले एनडीए प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद
बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने बांकीपुर उपचुनाव पर एएनआई से कहा सरकार के काम पर मतदान होगा। NDA उम्मीदवार की जीत निश्चित है। तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर उन्होंने कहा जनता देख रही है कि कौन लोग जनता के बीच में हैं और कौन लोग नहीं हैं। जनता उस हिसाब से आकलन करेगी। आपको बता दें उपचुनाव में नामांकन की आज आखिरी तारीख है।
Created On :   13 July 2026 1:53 PM IST








