दतिया उपचुनाव 2026: बीजेपी- कांग्रेस के उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन, दोनों दलों के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर आज सियासी माहौल गरमाया हुआ है। आज नामांकन की आखिरी तारीख है, बीजेपी और कांग्रेस के दोनों ही उम्मीदवार आज अपना अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के साथ साथ दोनों ही दलों के प्रत्याशी वरिष्ठ नेताओं की मौजदूगी में अपने अपने पक्ष में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। दोनों ही दलों के दिग्गज नेता एक ही दिन में दतिया में नजर आ रहे है।
यह भी पढ़े -दतिया उपचुनाव भाजपा की बैठक में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नरोत्तम मिश्रा को आशुतोष तिवारी ने बताया अभिभावक
इसे लेकर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने दतिया उपचुनाव पर एएनआई से कहा मुख्यमंत्री के साथ नामांकन के लिए जा रहा हूं। आशुतोष तिवारी के नामांकन में रहूंगा। मैं पार्टी का काम करूंगा, प्रचार करूंगा।
दतिया उपचुनाव पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एएनआई से कहा आज मध्य प्रदेश की राजनीति को बदलने की शुरूआत है, मैं पूरी मध्य प्रदेश की जनता की ओर से दतिया की जनता का आभार प्रकट करता हूं। वे जिस तरह प्रतिसाद कर रहे हैं उसके मुताबिक उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा किया।
दतिया चुनाव पर कांग्रेस नेता आनंद राय ने कहा दतिया का चुनाव भाजपा द्वारा थोपा गया चुनाव है। दतिया की जनता समझदार है। युवा बहुत परेशान हैं। समाज का हर वर्ग परेशान है। इस चुनाव में कांग्रेस जीतेंगे।
यह भी पढ़े -आशुतोष तिवारी ने किया चुनावी अभियान का आगाज, नरोत्तम मिश्रा के कार्यकाल को लेकर दिया बड़ा बयान
बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस दौरान मौजूदा सीएम और पूर्व सीएम के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस कैंडिडेट घनश्याम सिंह भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद दोपहर करीब तीन बजे रिंग रोड स्थित भैरव मंदिर के पास कांग्रेस की बड़ी सभा होनी है, जिसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहेंगे।
Created On :   13 July 2026 11:53 AM IST







