राम मंदिर चंदा चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, सपा- कांग्रेस ने एसआईटी जांच पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर इन दिनों चंदा चोरी के चलते विवादों में बना हुआ है। लेकिन अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी दिनेंद्र दास न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा रामलला के यहां दर्शन और पूजा पाठ अच्छे से चल रहा है। व्यवस्था ठीक चल रही है।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में आज राम मंदिर चंदे के कथित दुरुपयोग की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई पर कहा अच्छी बात है। वहां से निर्णय आने के बाद बिगड़े आदमी भी ठीक हो जाएंगे। सब गलती ठीक हो जाएगी।
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मुद्दे पर कहा,SIT तो है ही नहीं और बार-बार SIT कहा जा रहा है अगर SIT होती तो क्या वे FIR कराते? यह केवल मूर्ख बनाने की बात है। देश में इसके अलावा भी कई मुद्दे हैं। देश में शिक्षा व्यवस्था चूर हो चुकी है।
यह भी पढ़े -राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति पर भड़के अयोध्या के साधु-संत, बोले- नहीं चाहिए सरकारी हस्तक्षेप
सपा नेता राजीव राय ने चंदे में गबन के मामले पर कहा यह डकैती थी। यह बात साबित हो गई है कि ये खबरें दुखी करने वाली हैं। जो लोग सनातन का असली मतलब जानते हैं यह उन्हें आहत कर रही है। ऐसे लोगों के लिए धर्म सत्ता पाने का साधन है और मंदिर इन लोगों के लिए पैसा कमाने का एक जरिया है।
राम मंदिर चंदा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "पहले भी माननीय न्यायालय ने इस विषय पर टिप्पणी की है। न्यायालय के आदेश का हम सम्मान करेंगे, किसी को कोई शिकायत है, आप आइए हम आपकी शिकायत सुनेंगे। सरकार पारदर्शी तरीके से जांच कराकर दूध का दूध पानी का पानी करना चाहती है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Created On :   13 July 2026 11:19 AM IST








