विधान परिषद चुनाव: MLC चुनाव में EVM नहीं, बैलेट पेपर से क्यों होता है मतदान? प्राथमिकता के आधार पर होती है वोटिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के चार राज्यों में आज विधान परिषद यानी एमएलसी के 28 सीटों पर चुनाव हो रहा हैं। इन चार राज्यों में बिहार, उतर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल है। इसमें उतर प्रदेश की 11,बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटों पर चुनाव हो रहा है। एमएलसी के चुनावों में ईवीएम के जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाता है । ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि ईवीएम होने के बावजूद इन चुनावों में बैलेट पेपर से क्यों वोटिंग होती है। आइए समझते है इसकी वजह ?
यह भी पढ़े -MLC चुनाव से एक दिन पहले पटना में गूंजा वोट चोरी का मुद्दा, RJD उम्मीदवार ने किया फर्जी वोटर होने का दावा, चुनाव रद्द कराने की मांग
पहले समझिए MLC क्या होता है?
MLC यानी विधान परिषद का सदस्य। विधान परिषद राज्य विधानमंडल का उच्च सदन होता है। यह हर राज्य में नहीं होती बल्कि सिर्फ कुछ राज्यों में ही है। इसके सदस्य को आम विधानसभा चुनाव की तरह सीधे जनता नहीं चुनती बल्कि अलग-अलग सीटों के लिए अलग-अलग वर्गों के मतदाता वोट डालते हैं।
कौन डालता है वोट?
MLC की सभी सीटों पर आम जनता वोट नहीं डालती। सीट के प्रकार के अनुसार ग्रेजुएट, शिक्षक, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि या विधायक मतदान करते हैं। वही कुछ सदस्यों को राज्यपाल मनोनीत करते हैं। इसलिए इन चुनावों की प्रक्रिया विधानसभा चुनाव से अलग होती है।
यह भी पढ़े -भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन, पदाधिकारियों के साथ करेंगे आठ बैठकें
EVM की जगह बैलेट पेपर क्यों?
MLC चुनाव में कई सीटों पर प्राथमिकता के आधार पर मतदान होता है। यानी मतदाता सिर्फ एक उम्मीदवार नहीं चुनता बल्कि अपनी पसंद के अनुसार उम्मीदवारों को पहली, दूसरी, तीसरी जैसी प्राथमिकता देता है। EVM इस तरह की मतदान प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल नहीं की जाती इसलिए इन चुनावों में बैलेट पेपर का उपयोग किया जाता है।
वोट डालने का तरीका भी अलग
मतदाता बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों के सामने 1, 2, 3 जैसे अंक लिखकर अपनी प्राथमिकता बताते हैं। सबसे पहले पहली पसंद के वोट गिने जाते हैं। अगर कोई उम्मीदवार तय कोटा पूरा नहीं कर पाता, तो नियमों के अनुसार दूसरी और आगे की प्राथमिकताओं के वोट जोड़े जाते हैं। इसी प्रक्रिया के आधार पर विजेता तय होता है।
Created On :  

