प्रोटेस्ट -पूछताछ और पेशी: दिल्ली पुलिस और SEM कोर्ट के सामने आज पेश होंगे CJP के तीन नेता दास-रांका-शिंदे, पुलिस ने तय किया समय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन अब धीरे धीरे कोर्ट और पुलिस दरबार की चौखट में पहुंच गया है। सीजेपी नेताओं का पहले प्रदर्शन फिर गिरफ्तारी , जेल और अदालत से रिहाई के बाद अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। बीते दिन दिल्ली पुलिस ने सीजेपी नेताओं को पूछताछ के लिए बुलायी था, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया था, लेकिन सीजेपी नेता पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, हालांकि उन्होंने दिल्ली पुलिस ने आज पेश होने का आग्रह किया था, यानि सीजेपी नेता आज पुलिस के सामने पेश होगे, आपको बता दें दिल्ली पुलिस ने आज पेश के लिए कोई नोटिस नहीं थमाया, लेकिन उनके पूछताछ के लिए सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया है। इसी बीच आपको एक बड़ी खबर बता दें सीजेपी नेताओं को आज ही एसईएम कोर्ट में पेश होना है। ऐसे में सीजेपी नेताओं की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।
आपको बता दें 21 अक्टूबर को सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को तिहाड़ जेल से रिहा किया था। उसके अगले दिन यानी 22 अक्तूबर को क्राइम ब्रांच ने दोनों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए राजौरी गार्डन में स्थित कार्यालय में बुलाया था लेकिन दोनों पेश नहीं हुए। अब आज यानी शुक्रवार को पार्टी के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेश होना है। हालांकि शुक्रवार के लिए क्राइम ब्रांच की ओर से कोई नया नोटिस जारी नहीं किया गया, फिर भी इन तीनों से कहा गया कि वे सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कभी भी पूछताछ के लिए आ सकते हैं।
यह भी पढ़े -आशुतोष-सौरव दास की रिहाई न होने पर भड़के अभिजीत दिपके, गिरफ्तारी को 'अवैध' बताकर सिस्टर को घेरा
क्या है पूरा मामला?
13 अक्टूबर को CJP के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। पुलिस का आरोप है कि इस स्थल के धरना स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं होने के बावजूद वहां प्रवेश किया जिससे सरकारी आदेशों का उल्लंघन हुआ। इसी मामले में सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
आज क्यों होगी कोर्ट में पेशी?
जमानत मिलने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 23 अक्टूबर तय की थी। इसी सिलसिले में आज तीनों नेताओं को SEM कोर्ट में पेश होना है। अदालत आगे की कानूनी प्रक्रिया और मामले की प्रगति पर सुनवाई करेगा।
पूछताछ में नहीं पहुंचे थे सौरव और आशुतोष
रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास और आशुतोष रांका को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। हालांकि दोनों तय समय पर नहीं पहुंचे और उन्होंने पुलिस से कुछ और समय मांगा। इसके बाद उनके खिलाफ नया नोटिस जारी किए जाने की संभावना जताई गई।
Created On :  

