सीजेपी के आजाद मैदान आंदोलन में नहीं जुटी भीड़, बेहद सीमित संख्या में लोग नजर आए

सीजेपी के आजाद मैदान आंदोलन में नहीं जुटी भीड़, बेहद सीमित संख्या में लोग नजर आए
  • 'लहरा दो तिरंगा अभियान' ज्यादा युवाओं को नहीं जुटा पाया
  • सीजेपी का आजाद मैदान पर 'लहरा दो तिरंगा अभियान'

डिजिटल डेस्क, मुंबई. सीजेपी का आजाद मैदान पर 'लहरा दो तिरंगा अभियान' ज्यादा युवाओं को नहीं जुटा पाया। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान बेहद सीमित संख्या में लोग नजर आए। मनसे नेता संदीप देशपांडे, सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया, फिरोज मिठीबोरवाला समेत कई लोगों ने मंच पर पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया। आंदोलन में सीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा भगत सिंह जन अधिकार यात्रा, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन जैसे संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हुए। लेकिन आंदोलनकारियों की संख्या के लिहाज से आंदोलन में ज्यादा असर नहीं नजर आया।

Created On :   16 Oct 2026 9:14 PM IST

Tags

Next Story