यादों में नाना: नाना पाटेकर ने भाजपा के टिकट पर लोस चुनाव लड़ने से किया था इनकार, कहा था - आप लोग मुझे पचा नहीं पाओगे

नाना पाटेकर ने भाजपा के टिकट पर लोस चुनाव लड़ने से किया था इनकार, कहा था - आप लोग मुझे पचा नहीं पाओगे
  • दिग्गज अभिनेता ने कहा था- आप लोग मुझे पचा नहीं पाओगे
  • नाना पाटेकर को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती थी बीजेपी

डिजिटल डेस्क, मुंबई. प्रदेश भाजपा दिग्गज अभिनेता दिवंगत नाना पाटेकर को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती थी। लेकिन पाटेकर ने भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया था। प्रदेश के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने यह खुलासा किया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि भाजपा ने पाटेकर को कौन से लोकसभा चुनाव में टिकट देने का प्रस्ताव दिया था। दरअसल बीते दिनों ने महाराष्ट्र फिल्म, रंगभूमि और सांस्कृतिक विकास महामंडल की तरफ से आयोजित ‘ यादों में नाना’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभादेवी के रवींद्र नाट्य मंदिर में पाटेकर की फिल्म ‘प्रहार’ को प्रदर्शित किया गया।

इस दौरान शेलार ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे और मैं मुंबई भाजपा अध्यक्ष था। हम लोगों ने पाटेकर से मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। लेकिन पाटेकर ने मुझसे और फडणवीस से मिलकर कहा कि आप दोनों मेरे मित्र हैं। आप लोग मुझे पचा नहीं पाएंगे। क्योंकि मुझे जो लगेगा वह खुलकर बोलूंगा। इससे मित्र होने के नाते आप लोगों को मुश्किल होगी, इसलिए आप लोग अपना देख लीजिए।

उल्लेखनीय है कि फडणवीस साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे। शेलार ने कहा कि मैंने बीते 6 अक्टूबर को पाटेकर को फोन किया था। उस समय वह गोवा में थे। उन्होंने मुझे 9 अक्टूबर को मुंबई में मिलने का समय दिया था। उन्होंने मुझे कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार मुझे अपने कार्यक्रमों के लिए मेरा उपयोग कर रही है। महाराष्ट्र सरकार भी मुझसे काम लें। लेकिन मेरी और उनकी मुलाकात हो नहीं सकी। क्योंकि 8 अक्टूबर को गोवा में उनका निधन हो गया।

Created On :   15 Oct 2026 10:14 PM IST

Tags

Next Story