विधान परिषद चुनाव 2026: चार राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदान जारी, विधान परिषद की 28 सीटों पर हो रहा है चुनाव

चार राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदान जारी, विधान परिषद की 28 सीटों पर हो रहा है चुनाव
मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, विधानपरिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। इन विधानपरिषदों की सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर MLC चुनाव के संबंध में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा हमारे यहां पर 21 मतदान केंद्र हैं जहां पर ड्यूटी लगी हैं और ज्यादातर केंद्र सरकारी कार्यालय ही हैं, सुबह 8 बजे पोलिंग चालू हो गई। डीएम और मैंने पहले मतदान केंद्र का दौरा कर लिया है। अब हम दूसरे मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं। बहुत शांतिपूर्ण तरीके से सब हो रहा है, वो क्षेत्र जहां भीड़ है, वहां सीसीटीवी से भी निगरानी कर रहे हैं।

सीतापुर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. राजा गणपति आर. ने MLC चुनाव के संबंध में मीडिया से कहा पहले से ही तैयारी जारी थी। आज मतदान का दिन है और सुबह 8 बजे यह सुचारु रूप से चालू हो गया और शाम 4 बजे तक चलेगा। कुल 7 जोन हैं जहां 7 जोनल मजिस्ट्रेट की हमने तैनाती कर दी है और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी हैं। अधिकारी ने आगे कहा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैं और कप्तान साहब आज निरीक्षण करने के लिए आए हैं और लगातार भ्रमणशील रहेंगे। पोलिंग का समाप्ति शाम को 4:00 बजे होगी, कुल दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मिलाकर करीब 44 हजार मतदाता हैं।

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव के लिए मतदान जारी है।

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान जारी है। वीडियो मीठापुर के बी.डी. कॉलेज स्थित मतदान केंद्र से है।

Created On :  

Tags

Next Story