दिल्ली में प्रदर्शन पर नकेल!: CJP प्रोटेस्ट पर गृह मंत्रालय सख्त, 31 अक्टूबर तक छावनी में तब्दील दिल्ली, तैनात रहेंगी 273 कंपनियां

CJP प्रोटेस्ट पर गृह मंत्रालय सख्त, 31 अक्टूबर तक छावनी में तब्दील दिल्ली, तैनात रहेंगी 273 कंपनियां
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की अटकलों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 273 कंपनियों की तैनाती को दूसरी बार बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की अटकलों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 273 कंपनियों की तैनाती को दूसरी बार बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर दी है। इसकी पुष्टि सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को की। जिसके मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली लाया गया था।

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से पुष्टि की कि गृह मंत्रालय ने 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस और संबंधित CAPF को इस तैनाती के लिए आपसी समन्वय करने का निर्देश दिया था। दरअसल, राजधानी में प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने 20 अक्टूबर तक सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ाने की मांग की थी। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को पत्र भेजा गया।

इस पत्र में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती तय समय सीमा के बाद भी जारी रखने की परमिशन मांगी गई थी। मालूम हो कि, दिल्ली में 10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर बड़े पैमाने पर CAPF की तैनाती की गई थी।

दिल्ली में 301कंपनियों की तैनाती की मिली थी मंजूरी

दिल्ली पुलिस की अपील पर गृह मंत्रालय की ओर से CAPF की कुल 301 कंपनियों को तैनात करने की मंजूरी मिली थी। 6 अक्टूबर को 221 और 8 अक्टूबर को 80 कंपनियों की तैनाती की मांग की गई थी। सीजेपी और अन्य संगठनों के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त समय तक CAPF की तैनाती को गृह मंत्रालय ने मंजूर कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी फिर से जंतर-मंतर, चुनाव आयोग, संसद भवन और इंडिया गेट जैसे स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस काफी अलर्ट है। गृह मंत्रालय को भेजी गई चिट्ठी में मंत्रियों के कार्यालयों और आवासों के बाहर भी प्रदर्शन की आशंका जताई गई थी। इन्हीं सबके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए CAPF की तैनाती बढ़ाने की मांग की थी।

Created On :  

Tags

Next Story