Left Protest: दिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन, 'ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़' के लगे नारे, कई लोग हिरासत में

दिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ के लगे नारे, कई लोग हिरासत में
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को लेफ्ट पार्टियों व छात्र संगठनों ने एसआईआर SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को लेफ्ट पार्टियों व छात्र संगठनों ने एसआईआर SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान उन्होंने 'ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़' और 'SIR बंद कराओ' जैसे नारे लगाए।

कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

प्रदर्शन को पीपल अगेंस्ट SIR और छात्र संगठन AISA ने बुलाया था। मार्च बंगला साहिब से चुनाव आयोग ऑफिस तक निकलना था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते से ही हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन के दौरान CPI नेता एनी राजा ने कहा कि हम लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए केंद्र के धोखाधड़ी भरे तरीकों से देश की रक्षा करने आए हैं।

क्या है पीपल अगेंस्ट SIR?

SIR के विरोध को एकजुट करने के लिए पिछले हफ्ते पीपल अगेंस्ट SIR का गठन किया गया। इस संगठन में किसान, मजदूर, महिला व युवा संगठन शामिल हैं। इस संगठन का आरोप है कि सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से 13.41 करोड़ नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

संगठन ने दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार ने संसद की मंजूरी के बिना फॉर्म-6 जैसे सांविधानिक नियमों में बदलाव किए। जिसके चलते असली वोटर्स के नाम काटे गए।

बता दें कि दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर पर रोक की मांग को लेकर बीते 22 दिनों में 10 से ज्यादा राजनीतिक दल और छात्र संगठन सड़क पर उतरकर विरोध कर चुके हैं। इनमें INDIA ब्लॉक, CJP, आप व लेफ्ट जैसी पार्टियां और AISA, SFI और SKM छात्र संगठन शामिल हैं।

Created On :  

Tags

Next Story