दतिया उपचुनाव 2026: बीजेपी उम्मीदवार की नामांकन रैली में मंच से झलके नरोत्तम मिश्रा के आंसू, सीएम और प्रदेशाध्यक्ष ने संभाला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली के दौरान बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा भावुक नजर आए, मंच पर उनका दर्द छलक पड़ा । भाषण के दौरान भी उनका गला रुंध गया। मंच पर मौजूद सीएम और प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें संभाला।
दतिया उपचुनाव में बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के समर्थन में अपील की। संबोधन में पूर्व गृहमंत्री ने कहा दतिया मेरी कर्मभूमि है, कार्यकर्ताओं का यह स्नेह मेरी असली पूंजी है!" जनसभा के दौरान नरोत्तम मिश्रा का दर्द और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका लगाव आंसुओं के रूप में बाहर आ गया।
नरोत्तम मिश्रा को भावुक देखकर वहां मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं में भी हलचल मच गई और पूरा पंडाल 'नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा। कई पुराने कार्यकर्ता भी अपने नेता को इस तरह देखकर भावुक हो गए। इसके बावजूद भी उन्होंने अपने आपको बीजेपी का एक अनुशासित सिपाही बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे व्यक्तिगत कड़वाहट या नाराजगी को भुलाकर पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को भारी मतों से जिताएं, ताकि दतिया में कमल का फूल दोबारा खिल सके
#WATCH मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव से पहले दतिया से बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली के दौरान बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। pic.twitter.com/SuwJ6Xbq8c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
आपको बता दें मंच पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का हाथ पकड़ रखा था, वह जैसे ही मंच की कुर्सी पर बैठे तो भावुक हो गए और फिर पानी पीने लगे और फिर गमछा से मुंह पोछते हुए नजर आए।
नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन बीजेपी से उन्हें मौका नहीं मिला। उनकी जगह पार्टी ने चेहरा बदलते हुए ब्राह्मण वर्ग से आने वाले आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया। जिन्होंने आज नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजेपी ने नामांकन रैली निकाली।
आपको बता दें दतिया में बीजेपी कैंडिडेट आशुतोष तिवारी की आयोजित नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।
Created On :   13 July 2026 4:28 PM IST







