Prashant Kishor Property: बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर ने दाखिल किया हलफनामा, जाने कितने करोड़ के मालिक हैं PK?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। जन सुराज पार्टी चीफ प्रशांत किशोर खुद इस पर खड़े हैं। वह जोरशोर से प्रचार-प्रसार करने में लगे है। इसी बीच उन्होंने एफिडेविट दाखिल किया है जिसमें उनकी प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ है। पीके और उनकी पत्नी जाहन्वी के पास चल और अचल के रूप में कुल कितनी सम्पत्ति है आइए आपको बताते हैं?
हलफनामें के मुताबिक प्रशांत किशोर के पास कुल संपत्ति लगभग 22.19 करोड़ रुपए है। जिसमें चल संपत्ति 22.19 करोड़ रुपए (नकद, बैंक बैलेंस और अन्य निवेश) अचल संपत्ति शून्य है। वहीं, उनकी पत्नी जाहन्वी की बात करें तो उनके पास कुल 99.51 करोड़ रुपए है। जिसमें चल संपत्ति 89.51 करोड़ है और अचल संपत्ति 10 करोड़ है। दोनों लोग (पति-पत्नी) की मिलाकर कुल 121.70 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। प्रशांत ने हलफनामें में सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर जमीन तक किस रूप में कितनी संपत्ति बताई है।
प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति?
प्रशांत किशोर की संपत्ति- कैश- 65 हजार 570
पत्नी के पास कैश- 1 लाख 95 हजार 200 रुपये
फिक्स डिपॉजिट- 7 करोड़ 36 लाख 24 हजार 202 रुपये
प्रशांत किशोर पर कर्ज- 5 करोड़ 77 लाख 53 हजार 765
खुद के पास चल संपत्ति- 22 करोड़ 19 लाख 74 हजार 976
पत्नी के पास चल संपत्ति- 99 करोड़ 51 लाख 67 हजार 249
जन सुराज पार्टी को 2024-25 में 10 करोड़ रुपये दान दिए
यह भी पढ़े -बांकीपुर उपचुनाव से पहले सियासत गरमाई, वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर तेजप्रताप यादव बोले-कोर्ट जाएंगे
कोई अपनी गाड़ी नहीं है
सोने की रिंग- 1 लाख 35 हजार
पत्नी के पास- 64 लाख 12 हजार 500 सोने की ज्वैलरी, 46 हजार की चांदी
प्रॉपर्टी (जमीन वगैरह)- 73 करोड़ 87 लाख रुपये
प्रॉपर्टी (जमीन वगैरह)- पत्नी के पास 12 करोड़ 42 लाख रुपये
सात जगह बिल्डिंग/मकान
वित्त वर्ष 2024-25 में खुद की इनकम- 58 लाख 45 हजार 430
पत्नी की इनकम- 40 लाख 23 हजार 800
प्रशांत किशोर के पास अचल संपत्ति- 23 करोड़ 70 लाख 80 हजार 256
पत्नी के पास अचल संपत्ति- 1 करोड़ 19 हजार 270
प्रशांत किशोर ने कहां से पढ़ाई की है?
फ्रांस की यूनिवर्सिटी से 2010 में डिग्री
1991 में 10वीं पास
1993 में पटना के साइंस कॉलेज से 12वीं
1996-1999 लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट
प्रशांत किशोर पर 8 केस दर्ज
Created On :   13 July 2026 9:26 PM IST







