Pathan on Nitesh Rane: आमिर खार की तीसरी शादी को लेकर आपस में भिड़े नितेश राणे और वारिस पठान, AIMIM नेता ने कहा वह 4 कर लें

आमिर खार की तीसरी शादी को लेकर आपस में भिड़े नितेश राणे और वारिस पठान, AIMIM नेता ने कहा वह 4 कर लें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने बॉलीवुड स्टार आमिर खान पर के तीसरी शादी किए जाने पर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने आमिर को 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' करार देते हुए कहा कि जो हमारे हिंदू भाई लोग हैं वो उनकी फिल्में न देखें। उनके इस बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान ने पलटवार किया है। बता दें, आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट से शादी की है।

नितेश राणे के बयान पर वारिस पठान ने पलटवार करते हुए कहा उन्हें जलन हो रही है इसलिए वह इस तरह की बयानबाजियां कर रहे हैं। वारिस पठान ने कहा, "आमिर खान ने तीन शादी कर ली हैं तो तमु चार कर लो ना। तुमको कौन रोक रहा है? तुम्हें क्यों जलन हो रही है?"

इतना ही नहीं, AIMIM नेता वारिस पठान ने आगे कहा, "आमिर खान की शादी में उनकी पहली और दूसरी बीवी आईं, उनका बेटा और बेटी आए, उनके दामाद आए। उनके दोस्त और बड़े उद्योगपति भी आए। किसी को आपत्ति नहीं है, केवल आपको है। आपको जलन हो रही है क्या?" नितेश राणे पर तंज भरे लहजे में बोलते हुए वारिस पठान ने कहा आमिर के पास रूपया पैसा है इसलिए उन्होंने तीसरी शादी कर ली। अगर उनके पास भी रूपया और ताकत है तो वह भी कर लें।

Created On :   14 July 2026 2:36 AM IST

Tags

Next Story