UP News: राम मंदिर ट्रस्ट में नए सीईओ के लिए मांगे आवेदन, 18 जुलाई आवेदन की आखिरी तारीख

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद मंदिर निर्माण कमेटी और ट्र्स्ट पर सवाल उठ रहे है। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) ने राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की है। आवेदन की अंतिम तारीख शनिवार, 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है।
आपको बता दें बीते दिन राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा मुझे इस बारे में मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों को लेकर कोई जानकारी नहीं है। यह पूरी तरह से ट्रस्ट के मैनेजमेंट का मामला है।
नृपेंद्र मिश्र ने आगे कहा मुझे नहीं पता कि 18 जुलाई की तारीख मंदिर ट्रस्ट के CEO के एप्लीकेशन के लिए तय हुई है या नहीं। CEO ट्रस्ट के तहत होगा। वह स्वतंत्र नहीं है, हम भी जितना हो सके प्रयास करते हैं कि भुगतान डिजिटल माध्यम से हो। इसलिए अगर कोई डिजिटल डोनेशन होता है, तो यह बड़ी बात है। जितना कम कैश हैंडल किया जाए, उतना अच्छा है।
Created On :   13 July 2026 4:59 PM IST








