दतिया उपचुनाव 2026: आशुतोष तिवारी ने किया चुनावी अभियान का आगाज, नरोत्तम मिश्रा के कार्यकाल को लेकर दिया बड़ा बयान

आशुतोष तिवारी ने किया चुनावी अभियान का आगाज, नरोत्तम मिश्रा के कार्यकाल को लेकर दिया बड़ा बयान
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को अपना कैंडिडेट बनाया है। रविवार को आशुतोष तिवारी दतिया पहुंचे और मां पीतांबरा के दरबार में मत्था टेककर अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।

डिजिटल डेस्क, दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को अपना कैंडिडेट बनाया है। रविवार को आशुतोष तिवारी दतिया पहुंचे और मां पीतांबरा के दरबार में मत्था टेककर अपने चुनावी अभियान का आगाज किया।

पीतांबरा पीठ पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और सेवड़ा से बीजेपी विधायक प्रदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे। आशुतोष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जनसेवा का बड़ा अवसर दिया है। उनकी कोशिश पार्टी इस भरोसे पर खरा उतरने की रहेगी।

नरोत्तम मिश्रा के कार्यकाल पर क्या बोले?

आशुतोष तिवारी ने दतिया से पूर्व बीजेपी विधायक नरोत्तम मिश्रा के कार्यकाल को लेकर कहा, 'दतिया में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कार्यकाल में विकास के कई आयाम स्थापित हुए हैं। उनकी कोशिश होगी कि उन विकास कार्यों को नई गति मिले और क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप आगे की योजनाएं तैयार की जाएं।'

वहीं पीतांबरा पीठ पर पूजा-अर्चना करने के बाद आशुतोष तिवारी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान नरोत्तम मिश्रा के समर्थक माने जाने वाले कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Created On :   13 July 2026 12:19 AM IST

Tags

Next Story