MP News: ईडी ने अलीराजपुर के बीईओ राठौर के खिलाफ कोर्ट में पेश किया पूरक आरोप-पत्र

ईडी ने अलीराजपुर के बीईओ राठौर के खिलाफ कोर्ट में पेश किया पूरक आरोप-पत्र
ईडी इंदौर सब जोनल ऑफिस ने 20.47 करोड़ के मनी लाॅन्ड्रिंग केस में अलीराजपुर के विकास खंड अिधकारी (बीईओ) कमल राठौर के खिलाफ शुक्रवार को इंदौर में विशेष कोर्ट में पूरक आरोप-पत्र पेश किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ईडी इंदौर सब जोनल ऑफिस ने 20.47 करोड़ के मनी लाॅन्ड्रिंग केस में अलीराजपुर के विकास खंड अिधकारी (बीईओ) कमल राठौर के खिलाफ शुक्रवार को इंदौर में विशेष कोर्ट में पूरक आरोप-पत्र पेश किया।

ईडी ने इसमें कमल राठौर और दूसरे आरोपियों द्वारा ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस, कट्ठीवाड़ा, अलीराजपुर में बिलों की धोखाधड़ी के बारे में कोर्ट को बताया कि बिल क्लीयरेंस के लिए सरकारी फंड का दुरुपयोग किया गया है। ईडी ने पुलिस स्टेशन कट्ठीवाड़ा, ज़िला अलीराजपुर में 2018 से 2023 के बीच 20.47 करोड़ के धोखाधड़ी से भुगतान से संबंधित एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी।

ईडी की जांच से पता चला कि कमल राठौर ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर अलीराजपुर के ट्रेजरी से बिलों के फ्रॉड क्लियरेंस के ज़रिए गबन किया। ईडी को आरोपी के यहां से तलाशी में कई अिभलेख बरामद किए थे, जिसमें आरोप साबित हो रहे थे। बाद में ईडी ने आरोपी के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिए थे। 4.43 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी प्रोविज़नली अटैच की थी जिसे बाद में कोर्ट ने कंफर्म कर दिया था। अवैध कमाई के पैसों से आरोपी राठौर ने खेती की ज़मीन ली, जिसे बाद में श्री बालाजी धाम नाम के रेजिडेंशियल प्लॉटिंग प्रोजेक्ट में बदल दिया। ईडी ने इस प्रोजेक्ट के 56 रेजिडेंशियल प्लॉट्स को प्रोविजनल तौर पर अटैच किया था। जिसकी मार्केट वैल्यू 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ईडी ने 29 सितंबर 2025 को ईडी की विशेष कोर्ट, इंदौर में कमल राठौर और अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट फाइल की थी। इसके बाद जांच की गई, जिसके आधार पर फिर से पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया।

Created On :   11 July 2026 11:23 PM IST

Tags

Next Story