MP News: दतिया की जनता ने पहले भी अहंकार को हराया था, अब फिर भाजपा को निपटाएगी - उमंग सिंघार

दतिया की जनता ने पहले भी अहंकार को हराया था, अब फिर भाजपा को निपटाएगी - उमंग सिंघार
पहले शिवराज सिंह ने और अब मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा को निपटाया, आगामी चुनाव में दतिया की जनता भाजपा को निपटाएगी!

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित होते ही चौराहे पर आई भाजपा की आंतरिक गुटबाजी। दहशत और गुंडाराज के खिलाफ वोट की ताकत से जवाब देगी दतिया की जनता, कांग्रेस की विजय तय।

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। श्री सिंघार ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा पूरे प्रदेश के सामने उजागर हो गया है। दूसरों पर गुटबाजी का झूठा आरोप लगाने वाली भाजपा की आंतरिक कलह और गुटबाजियां आज पूरी तरह चौराहे पर आ चुकी हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान पर तंज कसते हुए कहा, "पहले शिवराज सिंह चौहान ने और अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मिलकर नरोत्तम मिश्रा को निपटाया है। भाजपा के बड़े नेताओं ने ही अपनों को राजनीतिक रूप से किनारे लगा दिया है। अब रही-सही कसर दतिया की जागरूक जनता पूरी करेगी, जो आगामी उपचुनाव में पूरी भाजपा को निपटाने का मन बना चुकी है।

सिंघार ने दतिया की जनता के स्वाभिमान को याद दिलाते हुए कहा कि दतिया के मतदाताओं ने पहले भी सत्ता के अहंकार को मिट्टी में मिलाया था। इस बार भी क्षेत्र की जनता हिंसा, गुंडाराज, भ्रष्टाचार और भाजपा की दादागिरी को बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता अपने वोट की ताकत से इस तानाशाही का करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दतिया उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पूरी तरह तय है। क्षेत्र की जनता अब दहशत और भय का माहौल नहीं, बल्कि शांति और समग्र विकास चाहती है। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी और सत्य की जीत सुनिश्चित करेगी।

Created On :   11 July 2026 7:20 PM IST

Tags

Next Story