- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों...
MP News: बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्षों का ऐलान, जानें किसे कहां की जिम्मेदारी मिली

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी महिला जिला मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के प्रदेश के 22 जिलों में ये नियुक्तियां की गई है। आइए जानते हैं किसे कहां की जिम्मेदारी मिली है।
शशि सिंह परमार को पन्ना और सुमन यादव को निवाड़ी का अध्यक्ष बनाया गया है। कीर्ति गुप्ता को डिंडोरी, भावना साहू को मंडला, निशा नाग को सिवनी, संजूलता सोनवंशी को पांढुर्णा, सुनीता देशमुख को बैतूल, योगमाया शर्मा को हरदा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं मोनिका चौकसे को नर्मदापुरम, ऋतु जैन को सीहोर, प्रियंका मिश्रा को भोपाल नगर, नम्रता शर्मा को भोपाल ग्रामीण, सीमा चौहान को रायसेन, अंशुलेखा भावसार को विदिशा, नीलम सोनी सक्सेना को राजगढ़, मनीषा धाकड़ को नीमच, दीपमाला सोनी को रतलाम, प्रज्ञा ठाकुर को धार नगर, सोनाली श्रीवास्तव को धार ग्रामीण, भावना नागर को आलीराजपुर, दीपमाला बामनिया को झाबुआ और आरती पाठक को भिंड का अध्यक्ष बनाया गया है।
Created On :   11 July 2026 12:58 AM IST












