Seoni news: कंटेनर की टक्कर से दो मजदूरों की मौत

कंटेनर की टक्कर से दो मजदूरों की मौत
रोजी रोटी कमाकर लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे

भास्कर न्यूज सिवनी

सुबह से घर से निकले दो मजदूर जब रोजी रोटी कमाकर वापस अपने घर लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उनके सफर का अंत हो गया।दरअसल, लखनवाड़ा थाना अंतर्गत बटवानी गांव के पास नेशनल हाईवे में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया। मौका पाकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कुरई के सिंदरिया गांव निवासी मुकेश(35) पिता अमर सिंह उईके और बादलपार निवासी किशोर(37) पिता श्याम सिंह धुर्वे रोजाना सिवनी मजदूरी करने आते थे। जब दोनों बाइक क्रमांक एमपी 22 एमबी 1320 से वापस अपने गांव जा रहे थे तभी बटवानी के पास पीछे से आ रहे कंटेनर एचआर 38 एए 6160 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन किशोर की मौत हो गई जबकि मुकेश को नागपुर रेफर किया गया था,लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।


Created On :   11 July 2026 12:25 PM IST

Tags

Next Story