Seoni News: ब्लॉक की रेलवे से मिली हरीझण्डी, गर्डर लॉन्चिंग जल्द

ब्लॉक की रेलवे से मिली हरीझण्डी, गर्डर लॉन्चिंग जल्द
रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन(एमपीआरडीसी) ने गर्डर लॉन्चिंग की तैयारियां शुरु कर दी हैं।

डिजिटल भास्कर न्यूज, सिवनी

रेलवे स्टेशन के पास नागपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बने रेल ओवरब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग की परमिशन दक्षिण पूर्व मध्य रेल बिलासपुर जोन मुख्यालय ने दे दी है। बिलासपुर जोन के प्रधान मुख्य चीफ इंजीनियर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अब दक्षिण पूर्व मध्य रेल के नागपुर डिवीजन को ब्लॉक की तिथि का निर्धारण करना

है

। इधर, रेल ओवरब्रिज का निर्माण कराने वाले मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन(एमपीआरडीसी) ने गर्डर लॉन्चिंग की तैयारियां शुरु कर दी हैं। एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक एनके बर्वे का कहना है कि एक पखवाड़े के भीतर रेलवे ट्रैक के ऊपरी हिस्से पर गर्डर लॉन्चिंग की संभावना है। ब्लॉक की तिथि तय होते ही यह काम पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके बाद रेल ओवरब्रिज को सडक़ यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। गौरतलब है कि 630 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 23 फरवरी 24 में प्रारंभ हुआ था और इसे इस साल फरवरी माह में पूर्ण करना था। ब्लॉक के लिए रेलवे के अफसरों ने लगभग दो माह पूर्व सिवनी आकर निरीक्षण भी किया था, लेकिन ब्लॉक की परमिशन नहीं मिल पा रही थी।


Created On :   10 July 2026 5:16 PM IST

Tags

Next Story