- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई
सिवनी शहर: तेज रफ्तार बस ट्रक से टकराई

डिजिटल न्यूज सिवनी
सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गोरखपुर गुरुद्वारा के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। बस हैदराबाद से नेपाल जा रही थी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही बंडोल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी।
Created On :   10 July 2026 12:34 PM IST
Next Story











