Seoni News: किराना दुकान में बिक रही थी नकली ब्रांड की बीड़ी, बीड़ी के 27 बंडल जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज

किराना दुकान में बिक रही थी नकली ब्रांड की बीड़ी, बीड़ी के 27 बंडल जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज
डूंडासिवनी पुलिस ने नकली ब्रांड की बीड़ी बेचने के मामले में किराना दुकानदार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नागपुर के ऑनलाइन बीड़ी कंपनी के कर्मचारी सौरभ घोष ने शिकायत दी थी कि उनकी कंपनी के मिलते जुलते ब्रांड की बीड़ी बेची जा रही है।

Seoni News: डूंडासिवनी पुलिस ने नकली ब्रांड की बीड़ी बेचने के मामले में किराना दुकानदार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नागपुर के ऑनलाइन बीड़ी कंपनी के कर्मचारी सौरभ घोष ने शिकायत दी थी कि उनकी कंपनी के मिलते जुलते ब्रांड की बीड़ी बेची जा रही है। टीम ने काली चौक स्थित साहू किराना दुकान में दबिश दी। यहां पर बीड़ी के 27 बंडल मिले। बीड़ी के पैकेटों में होलोग्राम स्टीकर अलग मिला और क्युआर कोड का मिलान नहीं हुआ। दुकान संचालक संदीप साहू ने बताया कि एक पैकिट बेचने पर उसे पांच रुपए का मुनाफा होता है। पुलिस के अनुसार बीड़ी के हूबहू असली दिखने वाले नकली प्रोडक्ट बताकर बेचने के मामले में संदीप के खिलाफ धारा 349 बीएनएस ,51 कापी राईट एक्ट का मामला दर्ज किया है।

Created On :   10 July 2026 4:25 PM IST

Tags

Next Story