seoni news: बाघ ने महिला पर किया हमला, शोर मचाने पर बकरी को उठाकर ले गया बाघ

बाघ ने महिला पर किया हमला, शोर मचाने पर बकरी को उठाकर ले गया बाघ
बरघाट के अगरवाड़ा की घटना

भास्कर न्यूज़ सिवनी

बरघाट के ग्राम अगरवाड़ा में बुधवार की सुबह बाघ के हमले से एक महिला घायल हो गई। बाघ ने एक बकरी का शिकार भी कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमरन भलावी खेत के पास बकरियों को चरा रही थी, तभी बाघ ने सुमरन पर हमला कर दिया। इस बीच शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो बाघ ने एक बकरी को जबड़े में दबाकर ले गया । घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है ।महिला को बरघाट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ज्ञात हो कि इससे पहले भी बाघ के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।

Created On :   8 July 2026 3:55 PM IST

Tags

Next Story