Seoni News: पर्यटकों से भरा वाहन सफारी के दौरान पलटा

पर्यटकों से भरा वाहन सफारी के दौरान पलटा
हादसे में पांच पर्यटक घायल, नागपुर रेफर

डिजिटल डेस्क,सिवनी। पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा बफर एरिया में शनिवार की सुबह करीब दस बजे सफारी के दौरान पर्यटकों से भरा वाहन पलट गया। हादसे में पांच पर्यटक घायल हो गए जिन्हें नागपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार नागपुर और रायपुर से आए पर्यटक बफर में सफारी कर रहे थे।

जंगल में सफारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को कुरई अस्पताल लाया गया। यहां से पांच पर्यटकों को नागपुर रेफर किया गया है।

वाहन और ड्राइवर पर रोक

घटना के बाद विभागीय महकमे में हडक़ंप मच गया। इसके बाद पेंच प्रबंधन ने वाहन और ड्राइवर को सफारी के लिए रोक लगा दी है। घटना स्थल पर अधिकारियों ने जांच की। बताया जा रहा है कि रास्ता ऊंचा नीचा होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। फिलहाल घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

Created On :   27 Jun 2026 6:09 PM IST

Tags

Next Story