Seoni News: सिवनी से बाघ शावक को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व किया शिफ्ट

सिवनी से बाघ शावक को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व किया शिफ्ट
कुरई के गोरखपुर गांव के जंगल में बाघ के हमले से हुई एक महिला की मौत के मामले में वन विभाग ने एक नर शावक बाघ को लगाए गए पिंजरे में पकड़ लिया। घटना के बाद क्षेत्र में कई पिंजरे लगाए गए थे.

Seoni News: कुरई के गोरखपुर गांव के जंगल में बाघ के हमले से हुई एक महिला की मौत के मामले में वन विभाग ने एक नर शावक बाघ को लगाए गए पिंजरे में पकड़ लिया। घटना के बाद क्षेत्र में कई पिंजरे लगाए गए थे. बाघ शावक को मंगलवार को वन विभाग के अफसरों ने गुपचुप सिवनी से बांधवगढ टाइगर रिजर्व शिफ्ट कर दिया. इसकी जानकारी तक जारी नहीं की गई. मंगलवार देर रात करीब 11 बजे वन विभाग के एक अफसर ने संपर्क के दौरान यह जानकारी दी । उनके अनुसार ये बताया गया कि बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये गए थे. पिंजरे में कैद हुए नर बाघ की उम्र करीब 11 माह है। वन विभाग ने उसे मंगलवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की एंक्लोजर में शिफ्ट किया है। ज्ञात हो कि 14 जून को 50 वर्षीय शांति बाई कुमरे की बाघ के हमले से मौत हो गई थी।

Created On :   24 Jun 2026 5:21 PM IST

Tags

Next Story