- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- धरी रह गई कांग्रेसी पार्षदों की...
Seoni News: धरी रह गई कांग्रेसी पार्षदों की साधारण सम्मेलन निरस्त करने की मांग, पास हुए 115 प्रस्ताव

Seoni News: नगर पालिका परिषद के सोमवार को आयोजित साधारण सम्मिलन को निरस्त करने की मांग धरी की धरी रह गई। कलेक्टर नेहा मीना से मिलने के बाद नगर पालिका पहुंचे कांग्रेसी पार्षद सीएमओ दिशा डहेरिया से भी यह मांग दोहराते रहे। बाहर वे सीएमओ को ज्ञापन सौंप रहे थे और भीतर एक के बाद एक प्रस्ताव पास हो रहे थे। मजे की बात तो यह रही कि ज्ञापन सौंपने के बाद दो कांग्रेसी पार्षद सोहेल पाशा व चंदन खताबिया भीतर आकर सम्मिलन में शामिल हो गए। 115 प्रस्तावों को पास कर सम्मिलन भी 115 मिनट में खत्म हो गया।
Created On :   6 July 2026 6:21 PM IST
Next Story













