- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- सिवनी में बड़ा सड़क हादसा, युवक को...
Seoni News: सिवनी में बड़ा सड़क हादसा, युवक को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बस

डिजिटल डेस्क,सिवनी। सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिवनी से मंडला जा रही यात्री बस एक विक्षिप्त युवक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे।
हादसे में 9 यात्री घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
Created On :   4 July 2026 3:17 PM IST
Next Story












