- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- जब गुस्साए नपा अध्यक्ष, बोले-नहीं...
Seoni News: जब गुस्साए नपा अध्यक्ष, बोले-नहीं चलेगी मनमानी

Seoni News: नगर पालिका में सोमवार को आयोजित साधारण सम्मिलन में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया जमकर गुस्साए। वे अधिकारियों-कर्मचारियों के सीट से गायब रहने को लेकर नाराज हुए। अध्यक्ष बोले कि ऐसी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। आधे से ज्यादा ड्यूटी से गायब रहते हैं। पार्षद शिकायत लेकर आते हैं या जानकारी चाहते हैं तो कर्मचारी नहीं मिलते हैं। शहर की जनता भी अधिकारियों-कर्मचारियों के न मिलने को लेकर परेशान है। सीएमओ दिशा डेहरिया ने इस मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही।
Created On :   6 July 2026 6:24 PM IST
Next Story













