- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- कार में क्रूरतापूर्वक भरे थे आठ...
Seoni News: कार में क्रूरतापूर्वक भरे थे आठ मवेशी, आरोपी कार छोडक़र फरार, जांच में जुटी कुरई पुलिस

Seoni News: चार सीटर कार में जहां छह लोग सही तरीके से नहीं बैठ सकते तो वहीं मवेशी तस्करों ने एक कार में आठ मवेशी भर लिए। उसे बकायदा कत्लखाने ले जा रहे थे, पुलिस की कार्रवाई से तस्करों की सारी योजना नाकाम हो गई। घटना कुरई के घाट सेक्शन की है। पुलिस ने कार से आठ मवेशियों को बरामद किया है। हालांकि आरोपी कार छोडक़र भाग गए। इसके पहले भी पुलिस ने कार से चार मवेशियों को बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि सिवनी की ओर से आ रही कार क्रमांक एमएच 12 एफएफ 1645 को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने स्पीड बढ़ा दी और बंजारी मंदिर के पास कार खड़ी कर आरोपी फरार हो गए। कार में आठ मवेशी क्रूरतापूर्वक भरे थे।
यह भी पढ़े -किराना दुकान में बिक रही थी नकली ब्रांड की बीड़ी, बीड़ी के 27 बंडल जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज
मुश्किल से बाहर निकाले मवेशी
कुरई थाना प्रभारी केएस तेकाम ने बताया कि आरोपियों ने पीछे की सीट निकाल दी थी। डिक्की में भी मवेशी भरे हुए थे। मवेशियों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। मवेशियों को गौशाला भेज दिया है और कार को जब्त कर लिया गया है।
Created On :   10 July 2026 4:32 PM IST












