- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- जीएसटी : 32 व्यापारियों को थमाया...
Seoni city: जीएसटी : 32 व्यापारियों को थमाया पेनाल्टी नोटिस

डिजिटल भास्कर न्यूज, सिवनी
समय पर जीएसटीआर-1 विवरण पत्र दाखिल न करने के मामले में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग ने जिले के 32 व्यापारियों को पेनाल्टी नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर विभाग उनसे पेनाल्टी वसूली की कार्रवाई कर रहा है। जीएसटी विभाग के अनुसार जीएसटीआर-1 विवरण पत्र दाखिल नहीं करने वाले पंजीकृत व्यापारियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जीएसटी नियमों के अनुसार मासिक विवरण पत्र प्रस्तुत करने वाले पंजीकृत व्यापारियों के लिए प्रत्येक माह की 11 तारीख तक जीएसटीआर-1 दाखिल करना अनिवार्य है। जो व्यापारी लगातार विलंब से जीएसटीआर-1 एवं जीएसटीआर-3 बी विवरण पत्र प्रस्तुत कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर अपवंचन की दृष्टि से परीक्षण किया जा रहा है। आवश्यकता पडऩे पर ऐसे मामलों में नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। वहीं, लगातार विवरण पत्र दाखिल नहीं करने वाले करदाताओं के विरुद्ध उनके जीएसटी पंजीयन के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
Created On :   10 July 2026 6:47 PM IST











