Datia ByPoll 2026: टिकट कटने के बाद भोपाल में नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, आशुतोष तिवारी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

टिकट कटने के बाद भोपाल में नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, आशुतोष तिवारी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
दतिया विधानसभा उपचुनाव टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार शाम भोपाल पहुंचे। उन्होंने अपने बंगले पर स्पष्ट कर दिया कि वह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार शाम भोपाल पहुंचे। उन्होंने अपने बंगले पर स्पष्ट कर दिया कि वह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “मैं कोई दुखी नहीं हूं।” उन्होंने बताया कि वह अपनी बात पार्टी फोरम पर रखेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निर्णय का वह पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी भाजपा के फैसले को स्वीकार करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं और सभी निर्णय को मानेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने नामांकन के लिए फॉर्म लिया था, लेकिन अब पार्टी के हर आदेश का पालन करेंगे।

Created On :   11 July 2026 7:12 PM IST

Tags

Next Story