- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू...
MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा, ड्रग्स तस्करी केस में सामने आया नाम

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश की सियासत उस समय गरमा गई जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी का नाम कथित ड्रग्स तस्करी मामले में सामने आया। इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने उनसे कई घंटो पूछताछ की फिर छोड़ दिया। पुलिस ने उन पर कोई एफआईआर तो दर्ज नहीं की है लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती वह इंदौर से बाहर नहीं जा सकते।
ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी इंदौर की राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दो संदिग्ध ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में नाना पटवारी का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जो कि देर रात तक चली। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर पुलिस नाना पटवारी को दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है। पुलिस फिलहाल ड्रग्स पेडलर्स के कथित नेटवर्क और उनसे जुड़े लोगों के संबंधों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश में शिशु एवं मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी राजेंद्र शुक्ल
उधर, कांग्रेस ने इसे बदले की राजनीति बताते हुए सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मेरे भाई को बगैर सूचना के हिरासत में लेकर ये संदेश दिया जा रहा है कि बीजेपी अब बदला ले रही है। उन्होंने आगे कहा, रंजिश इस बात की कि जो भी सत्ता/मुख्यमंत्री के खिला आवाज उठाएगा, उसे दबाने के लिए कानून का सहारा भी लिया जाएगा।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश में निर्माण कार्य में गड़बड़ी पर चार अफसरों को नोटिस और ठेकेदार का पंजीयन निलंबित
बता दें कि नाना के खिलाफ पहले से हत्या की कोशिश समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्हें हत्या के प्रयास मामले में 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर जमीन कब्जाने और महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में भी केस दर्ज है।
Created On :   10 July 2026 3:00 AM IST













