- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रिटायर्ड IAS नियाज खान ने मुस्लिमों...
MP News: रिटायर्ड IAS नियाज खान ने मुस्लिमों को लेकर एक्स पर किया विवादित पोस्ट, लिखा - भारत में दाढ़ी-टोपी से मॉब लिंचिंग का खतरा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर आईएएस नियाज खान ने एक बार फिर से विवादित पोस्ट शेयर किया। उन्होंने गुरुवार (10 जुलाई, 2026) को सोशल मीडिया एक्स पर भारतीय मुसलमानों को लेकर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने मुसलमानों को अपनी पहचान छुपाने की सलाह दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मुस्लिम अपना ड्रेस और हुलिया बदलें। वे तुर्की मुसलमानों का पहनावा अपना लें।
यह भी पढ़े -कावेरी जल विवाद भाजपा ने डीके शिवकुमार पर किसानों से धोखे का लगाया आरोप, केआरएस घेराव की दी चेतावनी
अधिकतर मुस्लिमों की मॉब लिंचिंग दाढ़ी-टोपी के कारण
रिटायर आईएएस नियाज खान मुस्लिमों के साथ हुई मॉब लिंचिंग को लेकर आहत है। एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है कि भारत में मुस्लिमों की जितनी भी मॉब लिंचिंग हुई है अधिकतर वह कुर्ता, पैजामा, दाढ़ी और टोपी वालों के साथ हुई हैं। क्योंकि इस पहनावे से उनकी पहचान आसानी से हो जाती है।
Created On :   10 July 2026 2:24 PM IST












