- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- ओरछा में होने वाली भाजपा प्रदेश...
MP News: ओरछा में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक टली, दतिया उपचुनाव के चलते लिया फैसला, नई तारीख का ऐलान जल्द

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक टल गई है। 18 और 19 जुलाई को राजा राम की नगरी ओरछा में होने वाली इस बैठक को स्थगित कर दिया है। पार्टी की ओर से नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।
यह भी पढ़े -कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने थामा बीजेपी का दामन, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार पर ब्रोकर की तरह पार्टी चलाने का लगाया आरोप
मप्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मुताबिक, 18 एवं 19 जुलाई को ओरछा में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तिथि दतिया विधानसभा उपचुनाव तथा मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र के दृष्टिगत आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रदेश संगठन द्वारा आगामी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
आयोजन स्थल में नहीं होगा बदलाव
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तारीखों में बदलाव हुआ है जगह में नहीं। बैठक का आयोजन ओरछा में ही कराया जाएगा। बैठक में पूरे राज्य से पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, राजनीतिक प्रस्तावों और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी आलाकमान की ओर से अभी दतिया उपचुनाव और विधानसभा सत्र को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके चलते कार्यसमिति की बैठक के समय में बदलाव किया है।
Created On :   9 July 2026 10:57 PM IST














