MP News: निलंबन पर मझगंवा जनपद पंचायत के उपयंत्री सतीश सेमले के बिगड़े बोल, कहा - "कौन माई का लाल पैसे नहीं लेता..."

निलंबन पर मझगंवा जनपद पंचायत के उपयंत्री सतीश सेमले के बिगड़े बोल, कहा - कौन माई का लाल पैसे नहीं लेता...
मध्यप्रदेश के सतना जिले की मझगंवा जनपद पंचायत के निलंबित उपयंत्री सतीश सेमले शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना जिले की मझगंवा जनपद पंचायत के निलंबित उपयंत्री सतीश सेमले शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने निलंबन पर भड़कते हुए "कौन माई का लाल पैसे नहीं लेता" और रिश्वतखोरी जैसे बयान देकर प्रदेश का सियासी पारा हाई कर दिया।

सरकारी काम में बंदूक की एंट्री

सतीश सेमले पर आरोप है कि वे क्षेत्र में चल रहे सरकारी और निर्माण कार्यों का जायजा लेने या दफ्तर के काम के दौरान खुलेआम बंदूक लेकर पहुंच गए थे। सरकारी कर्मचारी का इस तरह हथियारों का प्रदर्शन करना और भय का माहौल बनाना नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया।

कलेक्टर और जिला पंचायत की तुरंत कार्रवाई

दफ्तर और फील्ड में बंदूक लेकर घूमने की शिकायत जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, जिला प्रशासन ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। अनुशासनहीनता और भय फैलाने के आरोप में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया।

सस्पेंड होते ही बदला तेवर, खोला मोर्चा

जैसे ही निलंबन की गाज गिरी, सब इंजीनियर सतीश सेमले ने बैकफुट पर जाने की बजाय आक्रामक रुख अपना लिया। उनका वो कथित ऑडियो/वीडियो वायरल हो गया जिसमें वे पूरे सिस्टम को चुनौती देते हुए कह रहे हैं कि सिस्टम में ऊपर से नीचे तक हर कोई पैसे लेता है, तो सिर्फ उन पर कार्रवाई क्यों?

Created On :   10 July 2026 2:08 PM IST

Tags

Next Story