Twisha Case: ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा खुलासा, AIIMS की रिपोर्ट CBI को मिली, जांच में सामने आए अहम सबूत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जांच के दौरान एक नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली AIIMS ने अपनी फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को दे दी है। बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट 11 पन्नों की है और सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई है। रिपोर्ट में शरीर पर मिले कुछ निशानों के बारे में जानकारी दी गई है। जांच अधिकारी अब इस रिपोर्ट को ध्यान से देख रहे हैं। उनका मानना है कि इससे मौत से पहले क्या हुआ, इसे समझने में मदद मिल सकती है। इस मामले को लेकर पहले भी कई सवाल उठे थे और अब नई रिपोर्ट को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -बाबा फर्जान की मौत के बाद बंगले पर बड़ी कार्रवाई, साढ़े 5 करोड़ नकदी, सोना-चांदी, हथियार सहित विदेशी शराब बरामद
AIIMS ने CBI को सौंपी रिपोर्ट
सूत्रों के अनुसार, AIIMS की फॉरेंसिक टीम ने अपनी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट CBI को दे दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शरीर पर मिले कुछ चोट के निशान जिम बेल्ट से लगने वाले निशानों जैसे बताए गए हैं। अब CBI इस रिपोर्ट का पूरा अध्ययन कर रही है।
बेल्ट पर मिले टिशू से मिला अहम सुराग
रिपोर्ट में बताया गया है कि जांच के दौरान जिम बेल्ट पर त्वचा के कुछ टिशू मिले। अधिकारियों के अनुसार, ये टिशू शरीर पर मिले गले के निशानों से मेल खाते हैं। बेल्ट में एक धातु की रिंग भी लगी थी। इस वजह से जांच एजेंसी इस सबूत को काफी अहम मान रही है।
परिवार की मांग पर हुई दोबारा जांच
ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर परिवार ने सवाल उठाए थे। इसके बाद हाई कोर्ट के आदेश पर दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी गई। अब नई रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच जारी है।
Created On :   12 July 2026 4:03 PM IST













