राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट में नए CEO की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस-आप ने सरकार पर साधा निशाना, ये तो सरकार तय करेगी, पहले भी सरकार ने गठित किया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में चंदा चोरी केस के बाद नए सीईओ की नियुक्तियों को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एएनआई से कहा राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी केस पर कहा CEO कौन बनेगा, नहीं बनेगा, ये तो सरकार तय करेगी। पहले भी ट्रस्ट सरकार ने गठित किया, ट्रस्ट के अंदर सदस्य सरकार ने गठित किए। पिछले पांच साल से इस राम मंदिर के अंदर से अलग-अलग स्तर की लूट की खबरें आती गईं। पहले 2 करोड़ की जमीन मात्र 10 मिनट के अंदर 18 करोड़ की बेची गई, निर्माण के दौरान 40 प्रतिशत तक कमीशनखोरी के आरोप लगे। अब तो CCTV में 40 दिनों के भीतर 70 बार चढ़ावे की चोरी पकड़ी गई। आप नेता ने आगे कहा आज हम एक अभियान शुरू करेंगे जिसमें हम प्रधानमंत्री से अपील करेंगे कि जो बड़ी मछलियां हैं, उन्हें सजा दें।
यह भी पढ़े -राम मंदिर चढ़ावा विवाद नृपेंद्र मिश्र के समर्थन में अयोध्या के संत, बोले-सिस्टम में सुधार जरूरी
आप के अलावा कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भी अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी केस पर कहा मुझे ये लगता है कि नए CEO आदि के शोर में असली अपराधियों को बचाया जा रहा है। असली अपराधी अयोध्या में नहीं हैं, वो कहां हैं ये भी सब जानते हैं। प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया था कि अभी मंडप नहीं बना है, ध्वज नहीं है, श्री राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन मत कीजिए लेकिन उन्होंने फिर भी उद्घाटन किया। ये भी कहा गया कि ये धार्मिक कार्य है, शंकराचार्यों से इसका उद्घाटन करवाएं लेकिन इसे भी नहीं माना गया। नतीजतन, ये भाजपा लोग अयोध्या हारे। उन्होंने आगे कहा मैं अभी भी कहता हूं कि वास्तविक अपराधियों को पकड़ा जाना चाहिए।
Created On :   12 July 2026 4:51 PM IST











