राम मंदिर निर्माण समिति: चेयरमैन का बड़ा बयान, ट्रस्ट के तहत होगा CEO, वह स्वतंत्र नहीं, डिजिटल डोनेशन पर दिया जोर

चेयरमैन का बड़ा बयान, ट्रस्ट के तहत होगा CEO, वह स्वतंत्र नहीं, डिजिटल डोनेशन पर दिया जोर
मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों की जानकारी होने से नृपेंद्र मिश्र ने किया इनकार, कहा ये ट्रस्ट के मैनेजमेंट का मामला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद मंदिर निर्माण कमेटी और ट्र्स्ट पर सवाल उठ रहे है। इस संबंध में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा बीते दिन जो बैठक हुई थी वो दो स्थान पर हुई थी। पहला मंदिर परिसर में और दूसरी बैठक संग्रहालय में।

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के केस पर, राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा मुझे इस बारे में मंदिर ट्रस्ट में नई नियुक्तियों को लेकर कोई जानकारी नहीं है। यह पूरी तरह से ट्रस्ट के मैनेजमेंट का मामला है, मुझे नहीं पता कि 18 जुलाई की तारीख मंदिर ट्रस्ट के CEO के एप्लीकेशन के लिए तय हुई है या नहीं। CEO ट्रस्ट के तहत होगा। वह स्वतंत्र नहीं है, हम भी जितना हो सके प्रयास करते हैं कि भुगतान डिजिटल माध्यम से हो। इसलिए अगर कोई डिजिटल डोनेशन होता है, तो यह बड़ी बात है। जितना कम कैश हैंडल किया जाए, उतना अच्छा है।

नृपेंद्र मिश्र ने पहली बैठक के बारे में बताया कि इसमें मुख्य रूप से निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई थी। अब हम लोगों का ध्यान L&T(लार्सन एंड टुब्रो)-TC प्रमाणपत्रों को जल्द ही पूर्ण करने पर है। संग्रहालय में बहुत विस्तार से चर्चा हुई, कुछ नए फैसले लिए गए। दूसरी चर्चा मुख्य रूप से ये रही कि मंदिर में जाकर जब लोग दर्शन करते हैं, तो वहां भीड़ बहुत होती है। कमेटी के अध्यक्ष ने आगे कहा हम यहां पर दिव्य दर्शन का प्रोग्राम करेंगे जहां पूरी गैलरी तैयार होगी, जिसमें भगवान राम के मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का दर्शन करवाते हुए, म्यूजियम में आने वाले लोगों को कुबेर टीला तक ले जाया जाएगा। इसके तहत शूट किया जाएगा। इसके लिए सभी डिसीजन लिए जा चुके हैं। करीब 4 माह का ये कार्य है। फोटोग्राफी 2 सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी।

Created On :   12 July 2026 5:15 PM IST

Tags

Next Story