संसद सत्र: सरकार ने सत्र शुरू होने से पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक, 19 जुलाई को सुबह 11:00 बजे होगी बैठक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सरकार ने संसद सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है। ये बैठक 19 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से शुरु होगी। बैठक में अलग - अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सत्र की कार्यवाही और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
मॉनसून सत्र में 20 बैठकें होती हैं और ये चार हफ्ते तक चलती हैं, लेकिन इस बार का मॉनसून सत्र पहले से छोटा होने की उम्मीद है। सदन के मॉनसून सत्र में कुछ विपक्षी दलों में हुई बगावत का असर भी देखने को मिलेगा। TMC के 20 और शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों की अलग गुट के तौर पर मान्यता की मांग पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले के इंतजार में है।
भारत सरकार की सिफारिश पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को मानसून सत्र 2026 के लिए बुलाने की मंजूरी दे दी है। संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरु होगा और 13 अगस्त चलेगा। इस बार का मॉनसून सत्र पश्चिम बंगाल और असम, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद हो रहा है। इन राज्यों के चुनावी नतीजों का असर इस बार सदन में देखने को मिल सकता है। सत्र में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।
यह भी पढ़े -जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने 52 नेताओं और प्रतिनिधियों को भेजा न्योता
मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार अप्रैल में गिरे महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े 131 वां संविधान संशोधन बिल को फिर से ला सकती है। मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार 30 दिन से ज्यादा जेल पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मिनिस्टर की कुर्सी छीनने वाला 130 वां संविधान संशोधन विधेयक लाया जा सकता है। दोनों सदनों की संयुक्त कमेटी इसमें कुछ महत्वपूर्ण संशोधनों का सुझाव और सलाह दे सकती है, कानून के दुरुपयोग पर भी सवाल उठ सकते है। इसके साथ सरकार वन नेशन वन इलेक्शन बिल को भी पेश कर सकती हैं।
Created On :   12 July 2026 1:02 PM IST












