Delhi News: आप का सुंदरकांड पाठ, बीजेपी ने बताया राजनीतिक नाटक, केजरीवाल को कहा चुनावी हिंदू

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के साथ जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया। केजरीवाल के इस सुंदरकांड पाठ पर बीजेपी नेताओं ने गुस्सा जाहिर किया। बीजेपी ने इसे लेकर आप चीफ केजरीवाल पर कई आरोप लगाते हुए निशाना साधा। बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल को राजनीतिक हिंदू बताया।
दिल्ली बीजेपी प्रेसिडेंट हर्ष मल्होत्रा ने कहा आज अरविंद केजरीवाल को फिर राम याद आए हैं। वे 'राजनीतिक हिंदू' हैं। उनका नाटक फिर से शुरू हो गया है। जनवरी 2024 में, उन्होंने महीने में एक बार कई जगहों पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया था, क्योंकि 2024 के चुनाव नजदीक थे। अब, उन्होंने फिर से सुंदरकांड का यह नाटक याद आया है। मल्होत्रा ने आगे कहा मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि उन्होंने खुद एक बार कहा था कि उनकी नानी ने उन्हें राम मंदिर जाने से मना किया था क्योंकि वह एक मस्जिद को गिराकर बनाया गया था, इसलिए वे वहां नहीं गए थे। उस समय राम के बारे में उनकी यही सोच थी। लेकिन आज, उन्होंने राम की शरण ली है। भगवान राम सच्चाई के प्रतीक हैं। दिल्ली और देश की जनता आपके इस सुंदरकांड वाले नाटक को अच्छी तरह समझ गई है।
बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने आगे कहा अरविंद केजरीवाल चुनावी हिंदू हैं। हम ये पहली बार नहीं कह रहे। जब-जब चुनाव आते हैं, अरविंद केजरीवाल के कर्म ये साबित कर देते हैं। आज वे बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले के खिलाफ एक हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं, ये सब दिखाता है कि क्योंकि उत्तर प्रदेश में चुनाव आने वाले हैं इसलिए आज अरविंद केजरीवाल और उनका पूरा गैंग चुनावी हिंदू बनने का स्वांग रच रहा है।
खुराना ने आगे कहा ये वही अरविंद केजरीवाल हैं, जो कहते थे कि उनकी नानी कहती है कि अयोध्या राम मंदिर नहीं बनना चाहिए, पूरी आम आदमी पार्टी का ये मानना था कि वहां राम मंदिर के बजाय कुछ और बनना चाहिए क्योंकि वहां बाबरी मस्जिद रही थी। अब चुनाव के समय वे हिंदू बनने का ढोंग रच रहे हैं, वे तब क्यों चुप थे जब सबरीमाला के अंदर सोने की चोरी हुई थी? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्रवाई कर रहे हैं, SIT बैठाई गई है, कार्रवाई चल रही है और गिरफ्तारियां भी हो गई हैं। इस चोरी को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है। कानून को अपना काम करना चाहिए।
Created On :   12 July 2026 6:12 PM IST












