केजरीवाल के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन एक राजनीतिक छल से अधिक कुछ नहीं हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली 12 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल के लिए श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन एक राजनीतिक छल से अधिक कुछ नहीं है। वह दिल्ली में श्री सुन्दर कांड रख कर अपनी राजनीतिक स्थिति सुधारने की कोशिश करते हैं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल की यह श्री राम मंदिर पर बोलने एवं श्री सुंदरकांड आयोजन की चाल कहीं ना कहीं पंजाब एवं अन्य राज्यों के आगामी चुनाव में हिन्दुओं को लुभाने का प्रयास है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली एवं देश की जनता को आज भी अरविंद केजरीवाल का वो भाषण भली भांति याद है जब उन्होंने अपनी नानी की जुबानी कहा था की - जिस मंदिर को मस्जिद तोड़कर बनाया गया है वह वहां नहीं जाना चाहते।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हम दिल्ली वालों को वो दिन भी याद है जब 2024 में अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के बाद अपने राजनीतिक लाभ के लिए केजरीवाल के हिंदुत्व के बाद तत्कालीन "आप" सरकार ने पहले दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में साप्ताहिक श्री सुंदरकांड पाठ आयोजन की घोषणा की, पर सिर्फ 16 जनवरी 2024 को एक बार लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में पाठ किया। फिर कभी कहीं एकाध पाठ के बाद भूल गए।
मार्च 2024 में "आप" सरकार ने एक साथ 2600 स्थानों पर श्री सुंदरकांड पाठ आयोजन की घोषणा की पर शायद 26 स्थानों पर भी पाठ नहीं हुआ।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि वह कब तक इस तरह श्री हनुमान जी एवं सुंदरकांड पाठ के नाम पर लोगों को अपनी बगुला भक्ति दिखा कर हिन्दू धर्म का अपमान करेंगे?
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज रोहिणी में श्री सुंदरकांड पाठ की नौटंकी कर रहे केजरीवाल को बताना चाहिए कि उन्होंने 2024 में घोषित श्री सुंदरकांड पाठ की शृंखला को बीच में क्यों छोड़ा था?
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 July 2026 3:06 PM IST












