Manjalpur By-election 2026: गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। पार्टी आलाकमान ने इस सीट से भिखाभाई रबारी को टिकट दिया है।

इससे पहले 9 जुलाई को बीजेपी ने भी अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था। पार्टी ने इस सीट से सतीशभाई गोविंदभाई पटेल को उतारा है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम को मंजूरी दी थी। दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों का ऐलान होने के साथ ही मांजलपुर सीट पर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी-कांग्रेस के बीच यहां सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

क्यों हो रहा उपचुनाव?

मांजलपुर विधानसभा सीट बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी। पाटीदार समाज से आने वाले योगेश पटेल की गिनती गुजरात बीजेपी के सीनियर लीडर्स में होती थी। वह इस सीट पर लंबे समय से जीतते आ रहे थे। उनकी इलाके में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। उनके निधन के बाद चुनाव आयोग सीट पर उपचुनाव करा रहा है।

2022 विधानसभा चुनाव में भी योगेश पटेल ने मांजलपुर से बड़ी जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने इस बार सीट पर नए उम्मीदवार का ऐलान करके मुकाबला रोचक बना दिया है। बता दें कि उपचुनाव के लिए 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। पत्रों की जांच 14 जुलाई और नाम वापसी 16 जुलाई तक हो सकेगी। वोटिंग 30 जुलाई को, जबकि मतगणना 3 अगस्त को होगी।

Created On :   12 July 2026 11:32 PM IST

Tags

Next Story