बांकीपुर उपचुनाव 2026: सरकार के मंत्री ने विपक्षी उम्मीदवारों पर कसा तंज, तो आरजेडी नेता ने किया पलटवार, कहा भाजपा ने पहले ही हार मान ली

सरकार के मंत्री ने विपक्षी उम्मीदवारों पर कसा तंज, तो आरजेडी नेता ने किया पलटवार, कहा भाजपा ने  पहले ही हार मान ली
आरजेडी का कहना है भाजपा के पास कैंडिडेट ही नहीं है जो जनता के आक्रोश का सामना कर पाए , पहले उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया ,मैदान छोड़कर भाग गए। दूसरे उम्मीदवार में भी विरोधाभास

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिहार के पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का बांकीपुर उपचुनाव पर कहना है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में NDA की बैठक भी हुई है।

बिहार सरकार के मंत्री ने कहा बांकीपुर विधानसभा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाती रही है। इस दौरान उन्होंने आरजेडी पार्टी पर चुनावी निशाना साधते हुए कहा आरजेडी की कैंडिडेट रेखा गुप्ता की स्थिति अच्छी नहीं है। प्रशांत किशोर के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री कुमार ने कहा उनको मैदान साफ मिल रहा है तो दौड़कर गोल करें, लेकिन उनसे गोल होने वाला नहीं है।

बीजेपी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर न्यूज एजेंसी से कहा बांकीपुर का नतीजा साफ है। बांकीपुर की जनता आरजेडी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता के साथ है। भाजपा ने तो चुनाव लड़ने से पहले ही हार मान ली। एक उम्मीदवार जिसने नामांकन कर लिया, उसका नामांकन वापस करवा लिया गया। वे उम्मीदवार मैदान छोड़कर भाग गए। दूसरा उम्मीदवार जो लाया गया है, उसमें भी विरोधाभास है। आरजेडी नेता ने आगे कहा भाजपा के पास कैंडिडेट ही नहीं है जो जनता के आक्रोश का सामना कर पाए इसलिए बीजेपी चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है। 3 अगस्त को बीजेपी का किला बांकीपुर ध्वस्त होगा।

Created On :   12 July 2026 5:06 PM IST

Tags

Next Story